राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक गोरख प्रसाद ने केशरी मठिया गांव में छापेमारी कर पांच लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर शराब के धंधेबाज नकुल गिरी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से फुचटी खुर्द गांव में हंगामा कर रहे पियक्कड इमामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग