राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा 05 जुलाई, 2022 को वन महोत्सव पर आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत रेल क्रिकेट ग्राउण्ड परिसर में माननीय सांसद गोरखपुर रवि किषन शुक्ला ने पौधारोपण किया। माननीय सासंद, शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण एक महत्वपूर्ण कदम है। पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए हम सभी को पौधा लगाने के साथ ही उसकी उचित देखभाल करना चाहिए ताकि पौधे वृक्ष का आकार ले सके। पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों अधिक हो गयी है। हम सभी को चाहिए की अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित कर सके। ज्ञातव्य है कि पूर्वोत्तर रेलवे पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सतत प्रक्रिया के रूप में प्रतिवर्ष किया जाता है। इसके अन्तर्गत रेल भूमि पर, मुख्यालय एवं मंडलो तथा अन्य रेल परिसरों में लाखो की संख्या में पेड़ लगाये जाते है। समय के साथ अनेक पेड़ पूरी तरह विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण अभियान को सार्थकता प्रदान कर रहे है। इस अवसर पर प्रधान सुरक्षा आयुक्त आर. ए. अंसारी, मुख्य इंजीनियर/ निर्माण राजीव कुमार वर्मा, उपमहाप्रबंधक/ सामान्य के.सी. सिंह, कर्मचारी तथा रेलवे सुरक्षा बल के सदस्य भी उपस्थित थें।


More Stories
15 नवम्बर से वाराणसी मंडल पर दो जोड़ी नई अनारक्षित विशेष मेमू गाड़ियों का होगा संचलन
पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा के मिनी स्टेडियम में ‘‘राष्ट्रीय बाल दिवस- 2023’’ का हुआ आयोजन
मंडल रेल प्रबंधक ने रेल कर्मचारियों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी