राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना अंतर्गत सरगट्टी गांव के पास अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची गड़खा थाना क्षेत्र के सरगट्टी गांव निवासी राज किशोर राय की 6 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी बताई गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बच्ची घर के समीप खेल रही थी। उसी बीच अनियंत्रित बाइक वाले ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग