राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। कृषि भवन सभागार कक्ष में मंगलवार को मत्स्य सहयोग समिति के नामांकन के प्रथम दिन प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद पर अर्जुन महतो ने नामांकन कराया। बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया की मत्स्यजीवी सहयोग समिति तरैया का निर्वाचन 19 जुलाई को होगा। जिसके लिए नामांकन 05 एवम 06 जुलाई को होगा। समीक्षा 07 एवम 08 जुलाई को तथा 12 जुलाई को नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन होगा तथा मतदान एवं मतगणना 19 जुलाई को होगा। जिसके नामांकन के लिए प्रखंड कृषि भवन सभागार कक्ष में एक टीम प्रतिनियुक्त किया गया है। जिसमे कृषि समन्वयक राकेश रंजन,किसान सलाहकार चितरंजन पाठक, राजकिशोर वर्मा, हिमांशु कुमार एवम सुबास कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है।ज्ञातव्य हो की मत्स्यजीवी सहयोगसमिति में अध्यक्ष पद के लिए एक,मंत्री पद के लिए एक एवम प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के लिए 11 कुल 13 पदों पर नामांकन होना है। जिसमे प्रथम दिन मात्र एक नामांकन हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग