पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक विधायक अशोक सिंह हत्या मामले में सजा काट रहे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह अपने अनुज दीनानाथ सिंह के साथ अपने भतीजे के शादी समारोह में शामिल होने हजारीबाग से सोमवार की देर रात मशरक पहुंचे। दोनों भाई अपने अनुज बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह के प्रथम पुत्र व पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता ऋतुराज सिंह के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। मौके पर परिजन व समर्थक सहित कई पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह एवं अनुज दीनानाथ सिंह के मशरक पहुंचने पर विधायक केदारनाथ सिंह, मदन सिंह, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, वाइपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह, अधिवक्ता ऋतुराज सिंह, राजू सिंह सहित परिजन व समर्थकों के चेहरे खिल उठे। पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह हजारीबाग जेल से सीधे मशरक स्थित अपने आवास पर पहुंचे। जहां उपस्थित परिजनों व समर्थकों को देख मुस्कुराते हुए एक- एक कर सबका हाल जानने लगे। सभी लोग उन्हें एक झलक देखना चाहते थे। सबसे मिलते जुलते व हाल जानते भोर हो गया। वहीं सुबह से ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग