राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। इनरव्हील क्लब छपरा की नए सत्र की शुरुआत के साथ ही ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया। जिसमें पौधरोपण कार्यक्रम को रखा गया। शहर के बस स्टैंड अलीयर साहब पोखरा परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां दर्जनों पेड़ लगाए गए। इस अलसर पर क्लब की अध्यक्ष अनीमा सिंह, आईपीपी अपर्णा मिश्रा तथा अलका जैन सामूहिक रूप से दर्जनों पेड़ लगाए। उसकी रक्षा के लिए लोहे से बने घेरा को भी लगाया गया। ताकि पशुओं और छोटे बच्चों से इस पेडो की रक्षा की जा सके। साथ ही इस अवसर पर सदस्यों ने संकल्प लिया कि जब तक यह पेड़ बड़ा नहीं हो जाता, तब तक इसकी सारी जिम्मेवारी रहेगी। इस मौके पर अध्यक्ष अनीमा सिंह ने कहा कि जिस तरह प्रदूषण है, इसकी रक्षा के लिए बहुत कम ही लोग हैं, जो सामने आते हैं। ऑक्सीजन की मात्रा बरकरार रखें। इसके लिए पेड़ लगाना तथा उसकी सुरक्षा करने का जिम्मेदारी लेते हैं। इस के लिए हमारे क्लब का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो पेड़ लगाओ तथा सुंदर वातावरण के साथ ऑक्सीजन बनी रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग