जमीनी विवाद को लेकर चकिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी, एक घायल
मांझी(सारण)। पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर चकिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक तूफानी राय का पुत्र ब्रजेश कुमार बताया जाता है. घटना के दौरान कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति बनी रही। उसके बाद घायल युवक को लोगों के सहयोग से इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थित में छपरा रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग