राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। भारतीय जनता पार्टी के एकमा नगर व भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाई गई। नचाप गांव स्थित रिद्धि-सिद्धि सेंट्रल स्कूल में मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जयंती समारोह मनाई गई। इस दौरान भाजपा युवा नेता विभूति नारायण तिवारी, पैक्स अध्यक्ष सुजीत सिंह, निरोज सिंह, सोहन सिंह, विक्की सावन, संजय सिंह, अभय मिश्रा, मुन्ना सिंह, संजय तिवारी, प्रेम प्रसाद, बबन प्रसाद, वीरेश मिश्रा आदि थे। वहीं भाजपा एकमा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू की अध्यक्षता में भरहोपुर मठिया में बूथ नंबर 148 पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती बुधवार को मनाती गई।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली