पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। केंद्रीय विद्यालय संभाग द्वारा अंडर 14 महिला फुटबाॅल सुब्रतो कप जीतकर कर मशरक का नाम रौशन किया है। मशरक केंद्रीय विद्यालय के टीम कोच चंद्रप्रकाश गुप्ता व मैनेजर श्रीमती अंकिता कुमारी के नेतृत्व में टीम ने कांस्य पदक जीतकर मशरक केंद्रीय विद्यालय मशरक का नाम रौशन किया है। आपको बताते चलें कि केंद्रीय विद्यालय पटना संभाग द्वारा अंडर 14 महिला फूटबॉल सुब्रतो कप का आयोजन केंद्रीय विद्यालय दानापुर में आयोजित हुआ। जिसमें पुरे पटना संभाग से आये हुए विद्यालयों ने भाग लिया जिसमें केन्द्रीय विद्यालय मशरक के छात्राओं ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेता टीम में अंशु प्रिया, सिमरन कुमारी, अपरना गुप्ता, इशरत प्रवीण, सुरभि सोमया, चुलबुल कुमारी, दीपिका, लक्की कुमारी, सरेया कुमारी, कुमारी गरिमा, वर्षा रानी, संजना कुमारी, अलिशा कुमारी, प्रेरणा कुमारी, शिखा कुमारी, मनिषा कुमारी का केन्द्रीय विद्यालय मशरक में सभी का स्वागत किया गया और विद्यालय के प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह व विद्यालय परिवार ने पुरी टीम को बधाई दी साथ ही उज्जवल भविष्य कि कामना की। वहीं मशरक प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने भी केंद्रीय विद्यालय मशरक के विजेता टीम को बधाई दी और उनके लिए मंगल की कामना की है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग