मारपीट की घटना में महिला घायल, एफआईआर
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरी गांव की प्रभावती देवी (60) पति कामेश्वर सिंह ने मशरक थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि मैं अपने दरवाजे पर बैठी थी कि उसी समय अमित तिवारी, त्रिभुवन तिवारी, नन्द किशोर तिवारी, छठु तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, सुशिल तिवारी, अनिष तिवारी, अंकित तिवारी सभी हथियार से लैस होकर आये और आते ही लाठी डंडे से मारने लगे। जिसे मेरा दाये हाथ टूट गया। तब तक सुमीत तिवारी एवं जितेंद्र तिवारी धक्का देकर गिरा दिए जिससे मैं अर्ध नग्न हो गयी तथा अनिष तिवारी व अंकित तिवारी गर्दन में गमछा डालकर जान मारने के नियत से खिचने लगा तथा छठू तिवारी मेरा गले से सोने का मंगल सूत्र एवं नाक की छुछी छिन लिया। झगड़ा का कारण मछली नहीं देने को लेकर घटना किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग