राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। शैक्षणिक कुव्यवस्था को लेकर नाराज ग्रामीणों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याण में तालाबंदी कर दिया। इसके बाद विद्यालय के छात्रों व ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के विरोध में नारेबाजी किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों द्वारा नाराज ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन नाराज ग्रामीण शिक्षकों की कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। लोगों का आरोप है कि विद्यालय में शैक्षणिक कुव्यवस्था उत्पन्न हो गई है। विद्यालय के छात्र सड़क पर व बाजार में घुमते रहते है। जिसके चलते यहां सड़क दुर्घटनाएं लगातार हो रही है। फिलहाल जितेन्द्र मांझी का पुत्र व विद्यालय का छात्र दीपेश्वर कुमार बाइक के धक्का से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार छपरा शहर के निजी अस्पताल में हो रहा है। छात्रों के बीच मध्यान भोजन यदाकदा परोसा जाता है। शिक्षक के आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। शौचालय जर्जर हालत में है। विद्यालय में बिजली,पंखा व पानी समुचित व्यवस्था नहीं है। आसपास के गांव के लोगों के समझाने के बाद दोपहर के बाद विद्यालय का ताला गोला गया। ग्रामीणों ने इसकी शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग