एसडीओ ने शहर में कराया अतिक्रमण मुक्त, अतिक्रमणकारियों से वसूला गया जुर्माना
राष्ट्रनायक न्यूज
छपरा(सारण)। शहर में सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा ने नगर थाना क्षेत्रांतर्गत थाना चौक, हथुआ मार्केट, साहेबगंज चौक सहित आसपास के क्षेत्रो को अतिक्रमण मुक्त कराया। उक्त स्थल पर काफी चौड़ी सड़क है, परंतु प्रतिदिन छोटे-छोटे ठेला भेन्डर, फुटपाथी दुकानदारों व व्यापारीयों द्वारा अतिक्रमित कर दुकान लगाया जाता है। जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।साथ ही आमजनो को काफी परेशानी होती है, यातायात कि समस्या होती है तथा दुर्घटना होने कि प्रबल संभावना बनी रहती है। सड़क किनारे लगे हुए दुकानो एवं अवैद्ध रूप से खड़ी वाहनो का चालान काटा गया। वहीं अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने व दुकान लगाने वाले का चलान काटकर जुर्माना की राशि वसूल की गई। एसडीओ ने बताया कि शहर में अतिक्रमण करने वाले को किसी भी सूरत में नहीं बक्सा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में आज के भांति प्रतिदिन जांच कर कारवाई करने को लेकर नगर निगम, अंचल अधिकारी एवं नगर थाना को निदेश दिया गया हैं।मौके पर सदर अंचल अधिकारी, छपरा नगर निगम के मिशन प्रबंधक एवं नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग