मकेर (सारण)। प्रखंण्ड के बघाकोल पंचायत के लगुनिया गांव के पास से होकर गुजरने वाली गंडक नदी के लगुनिया में डूबने से वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक वृद्ध थाना क्षेत्र के लगुनिया निवासी 70 वर्षीय वृद्ध धर्म राय बताया जाता है।घटना के संबंध परिजनों ने बताया कि गंडक दियारा क्षेत्र में मवेशी चराने गए थे।मवेशी गंडक नदी में प्रवेश कर गया।जिसको बचाने के लिए प्रयास कर रहे थे कि बांध से फिसलने से गंडक नदी में गीर गया।जिससे मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों कि सहयोग से शव को बरामद किया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व मुखिया बृजनंदन राय,राजद नेता अजय राय संजय राय,आदि सांत्वना दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग