राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार सरकार के निर्देश पर हर शनिवार को वाहन चेकिंग को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाता है। जिसमें शनिवार को छ्परा में भी परिवहन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद एवम मोटर यान निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह और ट्रैफिक पुलिस के द्वारा बिना हेलमेट के 30 मोटरसाइकिल चालको और ई रिक्शा चालक को पकड़ा गया। जिसमें लगभग एक लाख रुपये जुर्माने की राशि वसूली गई। वहीं पत्रकारों से बात करने के दौरान मोटरयान निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वैसे तो हर रोज जिले भर में वाहन चेकिंग किया जाता है। लेकिन बिहार सरकार के निर्देश पर हर शनिवार को विशेष अभियान चलाकर लोगो को परिवहन नियम से अवगत भी कराया जाता है।
वहीं इस अभियान में चलंत दस्ता सिपाही ओंकार नाथ, सूरज कुमार, शक्ति सिंह, दिनेश कुमार चौधरी, मनोज कुमार सिंह, भरत कुमार, राजीव कुमार सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग