राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शौच करने गई युवती की शादी की नीयत से अपहरण करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।मामला थाना क्षेत्र के कमता का है।दर्ज प्राथमिकी में युवती के मामा ने अज्ञात को नामजद कर बताया है कि मेरी भगीनी मेरे घर आई थी।जहाँ शौच जाने की बात कह घर से बाहर गई थी।जब काफी देर तक घर नही लौटी तो अपने स्तर से खोजबीन शुरू की गई।मगर कुछ पता नही चला।बाद में जानकारी मिली कि वह किसी अज्ञात लड़का से मोबाइल पर बात करती थी।दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग