संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर प्रखंड के हरपुर पंचायत के रामप्रवेश मिश्रा के आवास पर अपना किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई तथा कई पार्टी के विकास से संबंधित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। जिनमें अपना किसान पार्टी मजबूर व्यक्ति को मजदूर न कहकर विकास पुत्र के रूप में संबोधित करेगी, देश दुनिया के सामने दूसरा अन्न उत्पन्नदनकर्ता को किसान नहीं अन्नदाता के रूप में संबोधित करेगी। देश दुनिया के सामने साथ ही इस बैठक में पार्टी के विकास के लिए कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा का कहना है कि यदि हमारी पार्टी की सरकार बनाती है, तो निःशुल्क शिक्षा नीति देश में लागू होगी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र कुमार ठाकुर, पार्टी प्रवक्ता नागमणि, प्रखंड उपाध्यक्ष नरेन्द्र मिश्रा, धर्मेंद्र कुशवाहा, डॉ बीरेंद्र कुशवाहा, नितिन कुशवाहा, राजेन्द्र प्रसाद, इंद्रजीत महतो, मुनचुन सिंह आदि अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग