राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब के छपरा इकाई अध्यक्ष अनीमा सिंह की अध्यक्षता में शहर के नगरपालिका चौक स्थित डॉ राजीव रंजन के चेस्ट क्लीनिक परिसर में कैंसर को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टर नताशा के द्वारा कैंसर पीड़ितों व आम जनों के बीच कैंसर से बचाव तथा सावधानी को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई। इस अवसर पर डॉक्टर के द्वारा महिलाओं के बीच ऑडियो वीडियो के माध्यम से डेमो दिखा कर बीमारी के विषय में जानकारी दी गई। जिससे कि भविष्य में इस तरह से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। वहीं सभा में उपस्थित महिलाओं ने भी कैंसर बीमारी के विषय में अपनी रुचि दिखाते हुए डॉक्टर से बचाव एवं उपचार के विषय में जानकारी हासिल किया। जागरूकता शिविर के दौरान क्लब अध्यक्ष अनीमा ने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर कैंसर बीमारी पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाता रहेगा। जिससे कि इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके। कार्यक्रम में क्लब की सदस्य अलका जैन, शशि प्रभा, सेक्रेटरी अनुराधा सिन्हा, क्लब की एडिटर अर्चना रस्तोगी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग