राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। विश्व जनसंख्या दिवस पर नेहरू युवा केंद्र सारण, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया तथा लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सत्यनारायण प्रसाद यादव के निर्देशन पर प्रखंड दरियापुर एवं परसा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर अतिथि स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं एनएनएम प्रखंड परियोजना सहायक कुमारी रेखा उपस्थित थीं। वहीं प्रखण्ड परसा के एनवाईवी अमित कुमार ठाकुर एवं दरियापुर के एनवाईवी कुमारी अनामिका द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच संचालन शिक्षक गौतम कुमार ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने विश्व जनसंख्या दिवस पर शपथ दिलाते हुए बताया कि वर्ष 2022 के विश्व जनसंख्या दिवस आठ बिलियन की दुनिया सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर अवसरों का दोहन, सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना है। मौके पर अमर, मुस्कान, चंचल निशा, शिल्पी, विनीता, नीरज सहित दर्जनों उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग