प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत मंगलवार भूगोल विभाग, राजेंद्र कॉलेज के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जनसंख्या वृद्धि: चुनौतियां और समाधान विषयक विचार गोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बैकुंठ पांडे ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनसंख्या और संसाधन में संतुलन जरूरी है। जनसंख्या वृद्धि से ये संतुलन बिगड़ा है जिससे कई समस्याएं उत्पन्न हुई है। विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने जनसंख्या वृद्धि के प्रवृति के समझाते हुए कहा कि एक अरब से 2 अरब जनसंख्या होने में 123 साल लगे, वहीं यह अंतराल अब 11 साल है, जो चिंतनीय है। अवसरों की समानता, बेहतर भविष्य निर्माण के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। डॉ. अशोक कुमार सिन्हा, सुनीता कुमारी, अर्जुन कुमार, सपना कुमारी, सुशील कुमार, सचिन कुमार ने भी अपना विचार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नेहा कुमारी ने किया। विचार गोष्ठी के अंत में सभी छात्रों ने जनसंख्या नियंत्रण संबंधी जनजागरुकता को फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिक्षक रमेश कुमार सहित अनुप्रिया, अवंतिका, कविता, मंगलम, रूपेश, अभिषेक, खुशी, लक्ष्मी, अनामिका, निक्की, कामिनी, रोहित, राहुल आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग