राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त कर गांव, गरीब, किसान, मजदूर एवं नौजवान के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। श्री सिंह ने कहा की भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु सभी वर्ग के लोगों को एकजुट होना होगा। श्री सिंह ने कहा की लोकतंत्र में राजकुमारों का कोई स्थान नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता पक्ष की ओर से जमीनी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर समाजवादी चिंतक डाॅ. लोहिया एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपनों को साकार किया है। श्री सिंह ने कहा की पिछड़ा, दलित और आदिवासी कल्याण की बात करने वाली पार्टियां द्रौपदी मुर्मू का विरोध क्यों कर रही हैं। यह भारत की जनता जानना चाहती है। श्री सिंह ने कहा की हम समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनवरत संघर्ष करते रहेंगे। श्री सिंह ने कहा की समाज में बराबरी लाने हेतु सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। श्री सिंह ने कहा कि अंतिम दम तक गरीब को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयास जारी रखेंगे। श्री सिंह ने कहा की लोकतंत्र में उभर राजकुमारों के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग