पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी रहती है लेकिन कुछ पुलिसकर्मी ऐसे होते हैं, जो अपने काम से लोगों के दिल में जगह बनाने में सफल रहते हैं। ऐसे पुलिस ऑफिसर का जब तबादला होता है तो पता चलता है कि उन्हें लोग कितने पसंद करते हैं। सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कई थानेदार को इधर से उधर किया है उसी में मशरक थाना में कार्यरत थानाध्यक्ष राजेश कुमार का तबादला दिघवारा थाना में हुआ है। बुधवार को जब थानेदार अपना थाना छोड़ कर जाने लगे तो उनकेे सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया वही नये थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि से लेकर जनता की भारी भीड़ जमा हो गयी। विदाई समारोह सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू और मंच संचालन संजय सिंह ने किया।वही सभी का स्वागत बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार अपने मधुर व्यवहार व लोगों से अच्छे बर्ताव के लिए जाने जाते हैं। मशरक में लगभग एक साल तक थानाध्यक्ष रहने के दौरान उन्होंने पीडि़तों की हर संभव मदद की जिसके चलते ही स्थानीय लोगों से लेकर थाने के पुलिसकर्मियों में उन्हें बहुत पसंद करने लगे थे। वही थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना का कायाकल्प कर दिया। जो थाना कभी खंडहर दिखता था उसे नये सिरे से मरम्मत करा रंग रोगन करा दिया।वही स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और समाजसेवी लोगों की मदद से थाना परिसर में शौचालय,पीने के पानी के लिए आरओ के साथ फरियादियों के बैठने के लिए कुर्सी की भी व्यवस्था करा थाना में आधारभूत सुविधाए दिलायी। वही थानाध्यक्ष ने सरकारी ड्यूटी पर होने के बावजूद थाना अध्यक्ष ने सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय रुचि दिखाई।यहां तक कि छात्रों के भविष्य को लेकर भी उनको टीचर के रूप में शिक्षा भी दी। विदाई समारोह में सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान पाकर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।जो सेवा करने का मौका मशरक में रहकर उन्हें मिला है, उसके लिए वह यहां के लोगों के सदा आभारी हैं। ट्रांसफर भले ही उनका दूसरे थाने में हो रहा है, लेकिन उनका दिल सदा ही आप सभी मे रहेगा। सम्मान पाने के बाद थानाध्यक्ष प्रफुल्लित नजर आए। यहां से हुई विदाई पर थोड़े भावुक भी दिखे।उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से जाते-जाते कहा कि उनका पर्सनल नंबर सब नोट कर लें। जरूरत पड़ने पर वह कभी भी उनसे मदद ले सकते हैं।समारोह में प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, डुमरसन मुखिया बच्चालाल साह, नवादा के ओमप्रकाश सिंह, दुर्गौली के सत्येंद्र सिंह, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, जजौली के वरुण राय, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,शिक्षक नेता संतोष कुमार सिंह, कुमार प्रमोद, आर्मी कैंटिन संचालक रंजन कुमार सिंह, पुटूक सिंह, विनोद प्रसाद, सरपंच संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, ईट चिमनी व्यवसायी जुगुल सिंह, बिजली ठिकदार श्रीराम सिंह, धर्मेंद्र सिंह बिजली, मुकेश सिंह, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा