दैनिक राशिफल
आज तारीख है 14 जुलाई 2022 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं:
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन आप मेहनत तो पूरी करेंगे लेकिन भाग्य शायद ही आपका साथ दे। ऐसे में निराश होने की बजाए अपने काम पर ही ध्यान दे क्योंकि कुछ परिणाम मिलने में देर लगती ही हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। अपने ऑफिस में आपको लेकर एक अच्छा वातावरण बनेगा और सभी आपके काम से खुश भी दिखाई देंगे। परिवार में कोई मेहमान भी आ सकता हैं।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 3
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। विवाद के बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। अचानक से धन लाभ मिलने के संकेत हैं लेकिन इसके लिए आपको सजग रहने की आवश्यकता हैं। किसी के साथ सब बात साझा करने से भी बचें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 6
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन सामने आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा।स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं इसलिये अपनी हेल्थ का पूरा ध्यान रखें। बाहर का या तला-भुना खाने से बचे और घर का बना पौष्टिक आहार ही खाए।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंद्वियों से पूरी चुनौती मिलेगी और उनके हाथ से कुछ सौदे निकल भी सकते हैं। ऐसे में निराश ना होए क्योंकि भाग्य कब बदल जाए किसी को नहीं पता।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता हैं लेकिन इसका परिणाम कुछ नही निकलेगा। इसलिये बेवजह के विवाद में पड़ने से अच्छा है इससे बचा जाये और सभी के साथ सकारात्मक व्यवहार किया जाये।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। यदि आप विवाहित है तो आज का दिन आप दोनों के लिए अत्यंत शुभ हैं। आप अपने साथी के साथ घर के पास ही कही बाहर जाने का प्लान अवश्य करे जिससे दोनों के बीच प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।अपनी माँ के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि साथ ही यदि आप विवाहित हैं तो अपनी पत्नी को बाहर जाने देने से बचे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। परिवार के कुछ उत्तरदायित्व आपके कंधो पर भी आयेंगे लेकिन आप उन्हें भलीभांति परिपूर्ण करेंगे जिससे सभी आपसे खुश दिखाई देंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 2
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता हैं और बाकि दिनों के अपेक्षाकृत आज आपका मन कुंठित सा रहेगा। ऐसे में मन को शांत रखें और भगवान का ध्यान लगाए।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा।अपने करियर में बदलाव की भावना मन में आएगी और आप इसके लिए सक्रिय रूप से प्रयास भी शुरू कर देंगे। ऐसे में किसी भी चीज़ की जल्दबाजी से बचे और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। जो काम आपके कुछ दिन से रुके या अटके हुए पड़े थे, आज के दिन उन्हें गति मिलेगी और आगे का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
आपका दिन मंगलमय हो






More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं