अमनौर में गली-गली, गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाया: विधायक
अमनौर(सारण)। प्रखंड के झखरी गांव में जीटीएसएनवाई योजना के अंतर्गत सोमवार को नव निर्मित दो सड़को का भाजपा विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने पूजन कर विधिवत उद्घाटन किया। इसके पूर्व संवेदक ने विधायक को अंग वस्त्र और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा की लोगों के उम्मीद के अनुसार क्षेत्र में सड़क, चबूतरा, सीढ़ी घाट हर गांव-गांव में बनवाने का कार्य कियाहै। मैं गरीबो के बीच रहकर उनका सेवा करता हूं। राजनीति से अलग हटकर कार्य और सेवा को प्राथमिकता दिया। जात-पात से ऊपर उठकर मैं जनता के बीच रहकर हमेशा करता रहूंगा। संवेदक तेजनारायण सिंह ने बताया कि हनुमान मंदिर से सती स्थान तक लगभग ग्यारह लाख की लागत से सड़क का निर्माण हुआ है। वही दुर्गा मंदिर से लेकर समसेर अली के घर तक 900 मीटर तक सड़को निर्माण हुआ है। मौके पर संवेदक तेजनारायण सिंह, राणा सुरेश सिंह, बिनोद सिंह, योगिंदर चौधरी, प्रकाश पाण्डेय, मनीष सिंह, रामशंकर सिंह, विष्णुदेव सिंह, धुपनारायन सिंह, चन्दन कुमार पाण्डेय, अभिषेक कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग