राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर पुल के निकट गंडकी नदी बांध स्थित एक दुकान के पीछे फेंके गए एक पुराना देशी कट्टा को पुलिस ने बरामद किया है। मामले के प्राथमिकी दुकानदार असलम अली ने दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में दुकानदार ने बताया है। रोज की भांति सुबह में दुकान की साफ- सफाई करने के बाद कूड़ा फेंकने के लिये पीछे गया तो देखा कि एक पुराना देशी कट्टा फेंका हुआ है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कारवाई करते हुए कट्टे को जब्त कर लिया। इधर दुकान के पीछे फेंके गए कट्टे को लेकर स्थानीय लोगों में तरह -तरह की चर्चा व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग