दैनिक राशिफल
आज तारीख है 16 जुलाई 2022 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।किसी के बारे में कुछ ऐसी बात पता चलेगी जो आपको निराश करेगी। ऐसे में उनसे सीधे बात करे और कोई गलतफहमी को मन में ना आने दे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। परिवार के लोग आपसे खुश दिखाई देंगे और आपको अपने भाई-बहनों का भरपूर साथ मिलेगा। विवाह हो चुका हैं तो अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 3
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। पेट संबंधी समस्या हो सकती हैं, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचे और घर का पौष्टिक आहार ही ग्रहण करें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 6
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम हैं इसलिये चाहे आप विवाहित हैं या रिलेशन में, अपने पार्टनर को समय दे और उनके साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सके तो वह भी करे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। धन संबंधी योग हैं और यदि पैसा कही निवेश किया हैं जैसे कि प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में तो वहां से लाभ मिल सकता हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी।कोई अपना आपसे नाराज़ हो सकता हैं लेकिन शायद आपको इसका आभास ना हो। ऐसे में अपनी वाणी को सकारात्मक रखे और क्रोध करने से बचे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 7
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। दोपहर को किसी कारणवश स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता हैं और सिर दर्द की शिकायत भी रह सकती है। कोई चिंता सता रही हैं तो उसे किसी अपने के साथ अवश्य साँझा करे।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक :3
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।कामकाज में लापरवाही भारी पड़ सकती हैं इसलिये थोड़ा सजग रहे और मन लगाकर काम करे। ऑफिस में आपको लेकर राजनीति भी हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन कामकाज का बोझ भी अधिक होगा। परिवार का पूरा साथ मिलेगा जिस कारण मन आनंदित रहेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा।दोस्तों में से किसी से सरप्राइज मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत शुभ हैं और अपनी मेहनत का फल उन्हें आज के दिन मिलता हुआ दिखाई देगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।कुछ दिनों से यदि आप किसी जॉब की तलाश में हैं तो आज उसके लिए अच्छा संकेत हैं। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे और उस पर अपनों से बड़ो से विचार-विमर्श अवश्य कर ले।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।आज के दिन कुछ अनहोनी घटित हो सकती हैं और आप उसके लिए स्वयं को उत्तरदायी मान सकते हो। ऐसे में उदास होने की बजाए उसे एक चुनौती की तरह लेते हुए हल करने का प्रयास करें।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 6
आपका दिन मंगलमय हो






More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं