दैनिक राशिफल
आज तारीख है 17 जुलाई 2022 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं लेकिन जल्दबाजी से बचे और सब कुछ पहली बार में साँझा ना करे। घर में आपको कुछ सरप्राइज भी मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज के दिन बाहर जाने से बचें क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना प्रबल है। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और घर का खाना ही खाएं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। परिवार का माहौल धार्मिक रहेगा और घर में कोई पूजा या अनुष्ठान हो सकता है। सभी सदस्यों का आपसी प्रेम बढ़ेगा और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।कुछ दिनों से यदि कोई बात मन में हैं जो आप किसी के साथ साझा नहीं कर पा रहे हैं तो आज के दिन उसे कह दे। परिणाम बेहतर रहेंगे और मन भी शांत होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा।काम से संबंधित यात्रा के योग बन सकते है और यह आपके भविष्य के लिए बेहतर सिद्ध होगा। किसी को पहले से ही सब बात कहने से बचे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 9
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे अन्यथा आप बीमार पड़ सकते है।बारिश मे नही घूमे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।थोड़ी सुस्ती रहेगी और काम करने का मन कम करेगा। शाम को किसी से भेंट हो सकती है लेकिन आपका ध्यान कही और ही लगा रहेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कुसगंति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें।अपने पार्टनर के साथ संबंध मजबूत बनेंगे और आप उनके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे जिससे दोनों के बीच प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज के दिन अपने शब्दों का चुनाव सही से करे अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आपकी कोई बात किसी को बुरी भी लग सकती हैं इसलिये अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 2
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपके माता-पिता आपसे नाराज़ रह सकते है। इसलिये आत्म-विश्लेषण अवश्य करे और किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया ना दे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।प्राइवेट जॉब वालो को आज के दिन संभलकर काम करने की आवश्यकता हैं। ऑफिस की राजनीति से दूर रहे वरना वह आपके लिए ही उल्टी पड़ेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। प्रेमी जोड़ो के लिए आज का दिन शुभ हैं। आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत करके पुराने किसी विवाद को सुलझाने का प्रयास भी करेंगे जिससे रिश्तो में मजबूती आएगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
आपका दिन मंगलमय हो






More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं