राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर-खराटी में अनुदान के रुपए नहीं देने पर एक विधवा को उसके सास,ससुर,देवर और ननद प्रताड़ित कर रहे है। इस संबंध में पीड़िता स्वर्गीय विनोद मांझी की पत्नी दीपावली देवी ने शुक्रवार को तरैया थाने में सुरक्षा की गुहार लगाई है। बता दे की यह वही दीपावली देवी है। जिसके पति विनोद मांझी 27 जून को मुंबई में चार मंजिला भवन जमींदोज हो गया था।जिसमे दब कर मर गए थे।चैनपुर खराटी गांव के 06 एवं राजवाड़ा के 01 कुल तरैया के 07 मजदूरों की उस घटना में मौत हो गई थी।जिसके आलोक में मजदूर के कंपनी ने मृतक विनोद मांझी के पत्नी दीपावली देवी को अनुदान के रूप में चार लाख रुपए दिए है।पीड़िता का कहना है कि उसे तीन पुत्री और दो पुत्र है। जिनके परवरिश के लिए उसने अनुदान के रुपए को बैंक में जमा कर रखा है। लेकिन उसके सास,ससुर, देवर, ननद व अन्य लोग रूपये की मांग कर रहे है। रूपये नहीं देने के कारण सभी मिलकर प्रताड़ित एवं मारपीट कर रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग