राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बीजेपी के जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह ने पटना के एसएसपी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना किसी आतंकवादी संगठन से करना, उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। किसी भी संगठन के बारे में तुलनात्मक बोलने से पहले एक जिम्मेदार अधिकारी को उसके बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। आरएसएस मतलब- राष्ट्रप्रेम,राष्ट्र कल्याण, जन कल्याण, मानव कल्याण, प्रेम एवं सौहार्द होता है। किसी भी संगठन की जानकारी लिए बगैर इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त के काबिल नहीं। अपने इस कुत्सित बयान पर संबंधित अधिकारी को त्वरित माफी मांगनी चाहिए। सरकार को ऐसे अधिकारियों को जिम्मेदार पद पर नहीं बैठना चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग