संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। माँझी के शीतलपुर स्थित संकट मोचन धाम परिसर में 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम सम्पन्न हो गया। अनुष्ठान के संचालक व गायक हरेराम पाण्डेय ने बताया कि अष्टयाम में यूपी तथा बिहार के अनेक गायक कलाकारों की टीम ने भोजपुरी व हिंदी फिल्मी गीतों की तर्ज पर अष्टयाम गाकर आसपास के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूर्णाहुति के अवसर पर कलाकारों ने भब्य कीर्तन व आरती प्रस्तुत किया। इस मौके पर आयोजित भंडारा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। अनुष्ठान में शामिल होने वाले कलाकारों में अजित हलचल, प्रभुनाथ तिवारी, राम प्रवेश लाल यादव, पारस नाथ, प्रीत कंचन राज, भोला सिंह, अमरेश सिंह, शंकर सुरीला राम, विलास यादव, सुड्डू बाबा, दिवाकर सिंह, राम नारायण सिंह, विजय यादव, द्वारिका यादव, प्रिंस कुमार पाण्डेय, तथा ज्योतिष कुमार पूरी आदि शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग