राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को दिवा गश्ती करने दौरान चमसरिया बाजार के समीप शराब ले जा रहे एक शराब कारोबारी पर पुलिस की नजर पड़ते ही शराब फेक कारोबारी हुआ फरार। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए पीछा किया तो शराब का बोरा फेक फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने शराब कारोबारी को पकड़ने के लिए काफी पीछा किया। लेकिन वह किसी तरह से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। फिलहाल पुलिस ने फेंकी गई ।शराब को जब्त कर थाने लायी। इस संबंध में थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया की पुलिस ने चमरहिया बाजार के समीप सड़क किनारे करीब 50 लीटर देसी शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस ने फिलहाल शराब कारोबारी को चिन्हित कर प्राथमिकी की कारवाई में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग