संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घर के परिसर में लगी बाइक को चोर चुराकर कर चलते बने और किसी भनक तक नही लगी। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कटसा गांव का है। पीड़ित बाइक स्वामी राकेश सिंह ने स्थानीय थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा चोरी गई बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि रोज की भांति रात्रि में अपनी बाइक परिसर में लगाकर सोने चला गया। सुबह में जब परिसर में आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संबंध में कोई जानकारी नही मिली। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।इधर घर के परिसर से बाइक चोरी की घटना को लेकर लोग हतप्रभ है। वही चोरों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वाहन स्वामी अपनी वाहन की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग