संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में सहाजितपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के मौजेगोवा निवासी रेखा देवी ने बताया है कि मेरा मवेशी घर के सामने के खेत में चली गई।जिसकों लेकर पिपरपाती निवासी शिवनाथ महतों, रंजीत कुमार एवं रीता देवी गाली- गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर नामजद गड़ासी से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। साथ ही गले से सोने का चेन भी नोंच लिया। बचाव में मेरी गोतनी आई तो नामजद उसके साथ भी गाली-गलौज करने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग