राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक- 14 एवं 15 जुलाई को विशेष अभियान चलाकर कुल 119 (एक सौ उन्नीस) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल- 07, कार-1, पिकअप -01 एवं 582 लीटर शराब जप्त किया गया। पिछले 48 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 28 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 3350 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है :
- कुल गिरफतारी : 119
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 57
- अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी : 21
- जप्त शराब : 582 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्त : 26
- अन्य जप्तः मोटरसाईकिल – 07 , कार -01 , पिकअप -01
- वाहन चेकिंग जुर्माना : 90,000 /- रूपया।
14 जुलाई 2022 को मॉझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम नचाप से छापामारी कर 66.3 लीटर देशी शराब जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 15.07.2022 को मॉझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बलियामोड़ से छापामारी कर 99 लीटर विदेशी शराब एवं 01 कार जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन अकिलपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बंगलापर ब्रह्म स्थान के पास से छापामारी कर 40 लीटर विदेशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग