संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। कृषि विज्ञान केंद्र में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 94 वां स्थापना दिवस सह पुरस्कार वितरण समारोह 2022 का सीधा प्रसारण किया गया। जिसे करीब 200 किसानों ने देखा। प्रसारण में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री माननीय नरेंद्र सिंह तोमर ने 75 हजार किसानों की आय दोगुनी होने के सार्थक प्रयास की सराहना की। इस मौके पर मौजूद सांसद प्रतिनिधि उमेश तिवारी ने उपस्थित किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। साथ हीं किसानों की आमदनी बढ़ाने व आत्म-निर्भर बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रयास को बेहतर बताया। वरीय कृषि वैज्ञानिक अभय कुमार सिंह ने इस मौके पर मांझी कृषि विज्ञान केंद्र की उपलब्धियों से किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेंद्र चन्दोला ने किया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सौरव शंकर पटेल, डॉक्टर कन्हैया लाल रैगर, डॉ रातुल मोनी राम समेत विजय कुमार, धर्मेंद्र सिंह समाज, बबलू शर्मा, अंगद प्यारे आदि उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग