राष्ट्रनायक न्यूज।
नयागांव (सारण)। थाना क्षेत्र के हसनपुर में चावल लदा ट्रक पलट गया। जिससे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक नयागांव थाना क्षेत्र निवासी दिनेश्वर राय का पुत्र उपेंद्र राय है। जानकारी के अनुसार उपेंद्र सड़क किनारे टहल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहा चावल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दबकर उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एंबुलेंस से घायल को ले जाते लोग।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग