कार्यपालक सहायकों ने बकाये मानदेय भुगतान सहित विभिन मांगो को लेकर काला बिल्ला लगाकर किया कार्य
राष्ट्रनायक न्यूज
छपरा (सारण)। जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने कई माह से लंबित मानदेय भुगतान, एरियर भुगतान, कर्मचारी भविष्य निधि से वंचित रखेन सहित विभिन्न मांगों के विरोध में सोमवार को काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। इसके बाद संघ के शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष निलेश कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय ज्ञापन सौपा। जिसमें यथाशीर्घ से लंबित मानदेय भुगतान, एरियर भुगतान, कर्मचारी भविष्य निधि से वंचित रखेन सहित विभिन्न समस्याओं को पूरा करने की मांग किया है। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यपालक सहायक के समस्याओं के निदान को लेकर जिलाधिकारी को गत 7 फरवरी को ज्ञापन सौपकर मांगों पूरा करने की मांग किया गया था। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी मांगों को यथाशीर्घ पूरा करने का आश्वासन दिया था। परंतु इतने दिन बित जाने के बाद भी अभी तक कार्यपालक सहायकों के समस्याओं के निदान को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आगामी चार मार्च को समाहरणालय का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों को पूरा करने की दिशा में पहल नहीं किया गया तो बाध्य हो आगामी छह मार्च से कार्य बहिष्कार कर शहर के नगरपालिका चौक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। मनरेगा में करीब 11 माह से वेतन नहीं दिया गया है। वहीं अधिकांश विभागों में करीब छह माह से अधिक समय से कार्यपालक सहकायकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कार्यपालक सहायक दिन-प्रतिदिन भुखमरी के कगार पर पहूंच रहे है। इसके साथ ही महिला कर्मियों को गृह प्रखंड से करीब 70 से 80 किलोमीटर की दूरी पर पदस्थापित किया गया है। जिससे महिला कर्मियों को आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने जिले के सभी महिला कार्यपालक सहायकों को गृह प्रखंड के सुविधानुसार पदस्थापित करने का मांग किया है। इस अवसर पर आरटीपीएस, लोक शिकायत निवारण, कृषि विभाग, पंचायत राज विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, बिजली विभाग, आपूर्ति विभाग, एमडीएम, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यपालक सहायकों ने अपनी मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग