पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के वाजितपुर पंचायत में मनरेगा के काम मुखिया संपत राम राही द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से कराया जा रहा है। इसको लेकर विशांत कुमार सिंह ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन दिया। जिसमें कहा कि वार्ड 7 में मुखिया द्वारा रात्रि में जेसीबी और ट्रैक्टर से मेरे घर के समीप मिट्टी भरवाने का काम किया गया है। इसकी सूचना पीओ और जेई को फोन पर दी गई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में मुखिया सम्पत राम राही ने कहा कि काम के ठेका के लिए परेशान कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा जांच की गई है। सब काम मजदूरों से नियम के अनुसार कराया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग