राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। पर्यटक स्थल केंद्र पुरवारी पोखरा घूमने आए एक पर्यटक के बाइक चोरी कर ली गई। पीड़ित स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोरलाही कैथल गांव निवासी विकास कुमार गिरी बताया जाता है। इस संबंध में उसने थाना में लिखित शिकायत कर अज्ञात को आरोपित किया है। उसने बताया कि पर्यटक स्थल घूमने आए थे। स्प्लेंडर प्लस बाइक मंदिर के सामने लगाकर घूमने गया। वापस आया तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। एक सप्ताह पूर्व भी पर्यटक स्थल से एक बाइक चाेरी हुई थी। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लाेगाें में काफी अाक्राेश है। लाेगाें ने कहा कि अाए दिन कहीं न कहीं से चाेर चाेरी की घटना काे अंजाम दे रहे है। किसी तरह की काेई कार्रवाई नहीं हाे रही है। जिससे चाेराें का मनाेबल काफी बढ़ता जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग