राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के कादीपुर में शनिवार की रात्रि से ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग गई। जिससे शनिवार की रात्रि से ही बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं उपभोक्ताओं की शिकायत पर रविवार की अहले सुबह विभाग द्वारा उसे ठीक तो किया गया, लेकिन फिर स्थिति जस की तस बन गई। हालांकि सोमवार को जले हुए ट्रांसफार्मर को छपरा भेज दिया है। बता दे कि बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही कई काम ठप है, लेकिन विभाग द्वारा अभी तक सिर्फ आश्वाशन दिया जा रहा है। इस सबंध में जेई मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी ने कहा कि मंगलवार तक ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में बहाल कर दी जाएगी जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग