विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। जनता की ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन परसा के द्वारा अपनी नव सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड कार्यालय परसा परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। महानन्द राम की अध्यक्षता में दर्जनों कार्यकर्ताओं जीतलाल राय, डा. शिवशंकर प्रसाद राय, राजेन्द्र राय, राजनाथ राय, विनोद कुमार ,सुभाष मांझी आदि ने देश मे बढ़ती महंगाई को रोकने, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली को रोकने, वंचित उपभोक्ताओं को नया राशनकार्ड बनाने व नाम जोड़ने, भूमिहीन लोगों को जमीन उपलब्ध कराने सहित अन्य मुद्दों पर अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग