राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। छपरा 73 वां वन महोत्सव होली फैमिली स्कूल, गुरुकुल मेहिया, छपरा के परिसर में धूम धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में सारण के आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा, जिला परिषद अध्यक्ष, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, मुजफ्फरपुर, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारण एवं जिला कृषि पदाधिकारी शामिल हुये। कार्यक्रम में वन क्षेत्र पदाधिकारी छपरा अजित सिंह, वन परिसर पदाधिकारी अभय सिंह, विजय चौबे, वनरक्षी मनीष कुमार, प्रिया रानी, ज्योति कुमारी, मेघा कुमारी, मनीषा कुमारी, फरहान अमीर, बेंकटेश कुमार, सुजीत कुमार, शिवेंद्र शेखर, विशाल कुमार आदि शामिल थे। वन विभाग की एक योजना के तहत अगर आप 10 में पौधा खरीद कर लगाते हैं और 3 साल तक उसकी सुरक्षा करते हैं तो आपको सरकार 60 रुपया अलग से वापस करेगी। पर्यावरण सुरक्षा के साथ- साथ लोगों को धनवान बनाने की इस खास योजना की शुरुआत आज छपरा में की गई जहां वन महोत्सव के तहत तमाम अधिकारियों ने पौधारोपण किया। गुरुकुल मेहीया में आयोजित कार्यक्रम में शरण प्रमंडल के आयुक्त पूनम कुमारी और एसपी संतोष कुमार समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। वन महोत्सव के दौरान एसपी संतोष कुमार को देखकर सेल्फी लेने की होड़ लग गई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने हिस्सा लिया। एसपी संतोष कुमार पौधारोपण करने के बाद जैसे ही जा रहते हैं तो बच्चों ने उन्हें सेल्फी लेने के लिए आग्रह किया एसपी ने हामी भर दी। फिर होड़ लग गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग