राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के डेवढ़ी पंचायत के उपस्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को सघन दस्त नियंत्रण पखवारा का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों में दस्त के दौरान ओआरएस व जिंक के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुनील दाधीच ने बताया कि सघन दस्त नियंत्रण से संबंधित जानकारियां लोगों को दी गई। तथा उसके उपचार के बारे में बताया गया। इस दौरान ओआरएस व जिंक टेबलेट तथा सिरप बच्चों के बीच वितरण किया गया। तथा यह पखवाड़ा 15 से 31 जुलाई तक मनाया जाना है। वहीं उन्होंने स्वास्थ्य से संबंधित अन्य जानकारियां भी लोगों को दी। मौके पर एएनएम तेरेसा लकड़ा, मुन्नी कुमारी, आशा कार्यकर्ता संगीता देवी, नीलू देवी, आरती देवी, वीणा देवी, उषा देवी, जयप्रदा देवी, रूबी देवी व अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग