राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार के विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने शहर के बड़ा तेलपा मठ के जमीन को लेकर आयुक्त व जिलाधिकारी से प्रतिवेदन मांगा है। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के नेता मनोज सिंह कुशवाहा से मिले शिकायती पत्र के आलोक में विधि मंत्री ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने आयुक्त व जिलाधिकारी से कहा है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में अवैध कार्यवाही पर रोक लगाते हुए निबंधन की कार्यवाही को लेकर अपना प्रतिवेदन दीजिये। यहां बता दें कि श्री कुशवाहा ने विधि मंत्री को एक ज्ञापन देकर बताया है कि सारण जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बड़ा तेलपा मठ है। जिसमें लगभग 20 बीघा जमीन है। मुख्य पुजारी यदुनंदन दास का बहुत पहले निधन हो गया है। उनके चेलों द्वारा जमीन को बेचने की नियत से गलत जमाबंदी अपने नाम पर दर्ज करा लिया गया है। अगर रोका नहीं गया तो मठ से जुड़े सभी जमीनों को अवैध तरीके से बिक्री कर दिया जाएगा। जो वर्तमान में पंजी 2 में दर्ज है। उन्होंने मठ के जमीन का संक्षिप्त विवरण भी अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग