पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। केन्द्रीय विद्यालय मशरक के प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह की 95 वर्षीय माता का आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर सुनकर विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र के शुभचिंतकों व बुध्दिजीवियों में शोक की लहर दौर गई। केन्द्रीय विद्यालय में अंतिम घंटी के समय शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक व्यक्त करने वालों में महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, मशरक के प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ. सीताराम पाण्डेय, डाॅ. अनिल कुमार, मशरक काॅलेज के पूर्व प्राचार्य रामबाबू सिंह, डाॅ. पीके परमार, समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, चन्द्रकेतु नारायण सिंह, भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्रनाथ सिंह आदि ने व्यक्त किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग