दैनिक राशिफल
आज तारीख है 21 जुलाई 2022 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।अपने करियर को लेकर सतर्क होंगे और कुछ नया विचार मन में आएगा जिसको लेकर आशावादी बनेंगे। इसको लेकर प्लानिंग भी कर सकते है जो आगे चलकर काम आएगी।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 2
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें।ऑफिस से काम का बोझ ज्यादा रहेगा जो आपको परेशान करेगा। आपका मन अपनी नौकरी से उठ सकता है और कुछ नया करने का विचार मन में आएगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी।पत्नी के साथ संबंध मधुर बनेंगे तो वही प्रेमी जोड़ो के बीच कड़वाहट पैदा होगी। खर्चे बढ़ जाएंगे लेकिन मानसिक शांति का अनुभव होगा।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 3
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें।स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को आज के दिन असफलता हाथ लग सकती है और आपके अध्यापक भी आपसे किसी बात को लेकर नाराज़ रहेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा।कही बाहर जाने का प्लान बनेगा लेकिन उसमे कुछ अड़चने भी आएगी। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी भी लग सकती है।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 4
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा।दिन की शुरुआत में आलस छाया रहेगा लेकिन दोपहर तक आप सामान्य हो जाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति के साथ आपसी कहासुनी हो सकती है लेकिन आप उस ओर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।घर का कोई व्यक्ति बीमार पड़ सकता है जिस कारण सभी को चिंता हो जाएगी। ऐसे में घबराने की बजाए संयम से काम लेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। वैवाहिक जीवन में कोई संकट आ सकता है और आपका साथी आपकी किसी बात को लेकर आपसे नाराज़ भी रह सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आपको अकेलापन महसूस होगा और जीवन सूना सा लगेगा। इसके लिए अपने किसी दोस्त से मिलिए और उसके साथ कहीं बाहर घूमने जाए।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा।काम में अड़चन तो आएगी लेकिन ज्यादा देर तक नही टिकेगी। आप अपनी सूझ-बूझ के साथ उससे निपट लेंगे। परिवार में आपके प्रति मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 3
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा।अपने पिता को लेकर चिंता में रहेंगे लेकिन किसी से कह नहीं पाएंगे। परिवार में किसी का व्यवहार भी आपको बुरा लग सकता हैं जो आपको मन ही मन उदास कर देगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा।व्यापार संबंधित यात्रा के योग बन सकते है लेकिन आप उसमे जाने के इच्छुक नही होंगे। ऐसे में कसी बड़े के साथ इस पर विचार-विमर्श अवश्य कर ले और फिर ही कोई निर्णय ले।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक :6
आपका दिन मंगलमय हो






More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं