संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड के बेदौली पंचायत में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की गहनता पूर्वक जांच की गई। जहाँ कई योजनाओं में गड़बड़ी मिलने की भी बात बताई जाती है। जांच दल में डीडीसी अमित कुमार, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर,मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संजय निराला आदि पदाधिकारी शामिल थे। जांच के दौरान नलजल योजना, आवास योजना, आंगनबाड़ी, विद्यालय सहित कई अन्य योजनाओं की जांच की गई। आवास योजना के वैसे लाभुक जिन्होंने राशि का उठाव कर लिया है।मगर अबतक निर्माण कार्य पूर्ण नही किया है। उन्हें अबिलम्ब कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी गई। पदाधिकारियों द्वारा डोर- टू- डोर भ्रमण कर योजनाओं की जांच की गई। इस दौरान नल जल योजना के तहत कुछ एक जगहों पर पानी नहीं पहुँचने की भी शिकायत मिली। जिसे अबिलम्ब दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अजित ऋषिदेव, पंचायत सचिव योगेंद्र मांझी, विकासमित्र जनकदेव मुशहर सहित सभी संबंधित कर्मी उपस्थित थे। इधर कराह, करही, कमता और कन्हौली मनोहर पंचायत में भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जांच की गई।

फ़ोटो(अलग-अलग योजनाओ की जांच करते पदाधिकारी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग