राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी अंचल के आदर्श उच्च विद्यालय कोहरा के परिसर में बुधवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के माझी प्रखंड से निर्वाचित राज्य एवं जिला पार्षदों की एक बैठक की गई। जिसमे प्रखंड के कुल 15 मे से 14 पार्षद सदस्य शामिल हुए। बैठक में सर्व सम्मति से विधान पार्षद सह राज्याध्यक्ष श्री केदारनाथ पांडेय एवं विद्यासागर विद्यार्थी समर्थित पैनल को ही जिला चुनाव में भरपूर समर्थन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पार्षद सदस्यों ने विद्यासागर विद्यार्थी को विजय श्री का माला पहना करके उनके पैनल के लिए अपनी चट्टानी एकता प्रदर्शित किया। वहीं वक्ताओं ने संघ की जीत के लिए सक्रिय शिक्षक नेता कुमार अर्णज, प्रकाश कुमार सिंह एवं रईसूल खान की प्रशंसा की। बैठक की अध्यक्षता रजनीकांत प्रसाद सिंह ने संचालन प्रकाश कुमार सिंह ने किया। प्रधानाध्यापक सह राज्य पार्षद राजीव कुमार शर्मा व संगीत शिक्षक संजय कुमार शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में डॉ महात्मा प्रसाद गुप्ता, विजय सिंह, कुमार अर्णज, रईसुल एहरार खान, विनोद कुमार यादव, धर्मेन्द्र समीर, आनंद मिश्रा, मिथलेश, चंद्रभान पांडेय, मनोज कुमार सिंह, सैयद नौशाद अली, श्याम बिहारी शुक्ला, संतोष कुमार, सुरेश यादव, अंजना सिंह, जनकदेव उपाध्याय, रवि कुमार, बालकेश्वर मिश्रा, रणजीत कुमार,अनिल पुरी आदि मौजूद थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा