राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। मटिहान में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से डेढ़ लाख रुपए बाइक व मोबाइल बदमाशों ने लूट लिया। जानकारी के अनुसार सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर गांव निवासी मनीष कुमार जो परसा स्थित एक लोन फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। जो कंपनी का पैसा वसूल कर लौट रहा था। तभी दरियापुर थाना क्षेत्र के मटिहान चवर में बुधवार की देर शाम लुटेरों ने कर्मी से डेढ़ लाख रुपये, बाइक व मोबाइल लूटकर फरार हो गया। जिसके बाद कर्मी के द्वारा किसी तरह स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जिसके उपरांत पुलिस मौके पर पहुच घटना की तहकीकात में जुटी हुई है। वही पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग