ग्रामीणों ने नवादा परसौनी में नदी का पानी रोकने के लिए बांध और सड़क किनारे रखे बालू भरे बोरे
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (उचकागांव)। प्रखंड से होकर गुजरने वाले दाहा नदी में उफान आने के बाद जहां एक तरफ दाहा नदी का पानी किसानों के खेतों में बोए गए धान, मक्का और सब्जी के फसलों को पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ दाहा नदी से निकलने वाले बाढ़ का पानी अब गांव के आवासीय क्षेत्रों में भी घुसना शुरू कर दिया है। प्रखंड के नवादा परसौनी में जगह जगह बनाए गए बांध से रिसाव और सड़क पार कर नदी का पानी गांव में घुसना शुरू कर दिया था। जिसे ग्रामीणों द्वारा बालू भरे बोरे लगाकर बुधवार के दिन तक किसी तरीके से रोका गया था। परंतु बुधवार की रात आई मूसलाधार बारिश और नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद नवादा परसौनी के पश्चिम के तरफ बने सड़क से लगभग छह इंच ऊंचा गांव की तरफ पानी बहना शुरू हो गया है। जिससे नवादा परसौन गांव के पश्चिम टोला के लोगों की परेशानी बढ़ सकती हैं।जिससे नवादा परसौनी गांव के ग्रामीण काफी चिंतित हैं।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास