पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के सेमरी पंचायत के सेमरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मृतक के पत्नी हृदया कुमारी को गुरूवार को रवि शंकर पांडेय ने सेमरी पहुंच 4 लाख रुपए की सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि का चेक प्रदान किया, साथ ही साथ इस दुखद घड़ी पर परिवार वालों के बीच गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया, चेक प्रदान करते समय सेमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग रहे उपस्थित। सेमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने भी मृतक ब्रजेश सिंह के परिवार वालों को सांत्वना देते हुए दुख की घड़ी में सदैव साथ देने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग